लॉगिन

झगड़ा होने पर आवेश में आकर पति ने पत्नी का घोट दिया गला, पुलिस से कहा पत्नी ने लगा ली फांसी

Chhattisgarh March 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
झगड़ा होने पर आवेश में आकर पति ने पत्नी का घोट दिया गला, पुलिस से कहा पत्नी ने लगा ली फांसी

झगड़ा होने पर आवेश में आकर पति ने पत्नी का घोट दिया गला, पुलिस से कहा पत्नी ने लगा ली फांसी

राजनांदगांव : जिले में युवक ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंच गया और बोला कि साहब मेरी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मगर जांच के बाद पूरे मामले का राज खुल गया और पुलिस को पता चला कि युवती की हत्या की गई है। झगड़े के बाद पति ने ही उसकी जान ली है।

बिजनापुर निवासी संदीप वर्मा(30) ने शनिवार को इस मामले में शिकायत की। उसने बताया कि उसकी पत्नी मीना वर्मा(26) ने आत्महत्या कर ली है। संदीप ने ये भी बताया कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब मैं पहुंचा तो मेरी पत्नी फांसी पर लटकी हुई थी। इसलिए मैंने उसे फंदे से उतार दिया है।

महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भी कराया था। जिसमें रस्सी से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में पड़ोस के लोग और मीना के मायके वालों से बात की। तब मायके वालों ने बताया कि संदीप कई बार मीना से झगड़ा कर चुका था। इसलिए हमें शक है कि उसने विवाद किया होगा और उसकी जान ले ली होगी।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला गुनाह

इसी बयान के आधार पर पुलिस ने संदीप से पूछताछ शुरू की थी। पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई थी। इसलिए पुलिस को भी संदीप पर ही शक था। मगर संदीप ने पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया। वह ठीक से जवाब नहीं दे रहा था।इसके बाद पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया,  फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds