लॉगिन

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, चरित्र शंका पर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh February 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, चरित्र शंका पर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, चरित्र शंका पर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक भयानक घरेलू हत्या की घटना सामने आई है। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र, केंवची गांव के बैगापारा में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति राजेश बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका कुसुम बैगा और आरोपी पति राजेश बैगा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद का मुख्य कारण पति की पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था। बीती रात भी इस विषय पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर हमला कर दिया।

हमले के तुरंत बाद कुसुम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गौरेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने आरोपी राजेश बैगा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में जुर्म कबूल किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, अपराध छुपाने और घरेलू हिंसा से जुड़े अपराधों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है। गौरेला पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और मृतिका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी पहलूओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds