Site icon khabriram

चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी पर चलाया धारदार हथियार, ईलाज के दौरान पत्नी की मौत

दुर्ग : भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने पत्नी के चरित्र पर शक में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सनकी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

नेवई थाना क्षेत्र टंकी मरोदा के ठेठवार पारा रहने वाले रमेश साहू ने कल यानी बुधवार को पत्नी सरिता साहू पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था। घायल अवस्था में सरिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, लेकिन नेवई थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेश साहू के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी रमेश साहू और मृतका सरिता साहू के वाद-विवाद के चलते पिछले तीन साल अलग रह रहे थे। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी रमेश चाकू से पेट और छाती पर हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति रमेश साहू को मुखबिर की सूचना पर मरोदा शिव पारा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मामले में बताया कि पैसों और पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर आरोपी गुस्से में था। गुस्से में चाकू से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Exit mobile version