लॉगिन

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से 11 यात्रियों की मौत, कई घायल

National November 29, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से 11 यात्रियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से 11 यात्रियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार (29 नवंबर) को भीषण हादसा हो गया। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार परिवहन महामंडल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। एक्सीडेंट में 11 यात्रियों की मौत हो गई। 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।

बाइक को बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट 
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र परिवहन महामंडल की शिवशाही बस 40 यात्रियों को लेकर नागपुर से गोंदिया जा रही थी। खजरी गांव के पास बस के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई। 16 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds