CG राजधानी में पकड़ाया हुक्का का जखीरा : पुलिस ने दो कारोबारी भाइयों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो जब्त

रायपुर : थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर पुलिस के आलाधिकारियो ने  थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में स्थित मकान के पास जाकर पाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया। व्यक्ति द्वारा जैसे की पाईंटर को हुक्का से संबंधित सामग्री दिया गया उसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पू

छताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा रखा होना पाया गया। मोहन लाल मंदानी से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी मोहन लाल मंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

इसी तरह एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस दुकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री/भण्डारण करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।दोनों आरोपियों से जब्त हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 20,00,000/- रूपये है।

आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है तथा दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में थाना खम्हाडीह एवं गोलबाजार से जेल निरूद्ध रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button