लॉगिन

कांग्रेस संगठन सृजन पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कसा तंज, ‘कांग्रेस दिल्ली से नहीं इटली से चलने वाली पार्टी है…’

Chhattisgarh October 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस संगठन सृजन पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कसा तंज, ‘कांग्रेस दिल्ली से नहीं इटली से चलने वाली पार्टी है…’

कांग्रेस संगठन सृजन पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कसा तंज, ‘कांग्रेस दिल्ली से नहीं इटली से चलने वाली पार्टी है…’

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन को लेकर प्रदेश में लगातार सियासत चल रही है. एक ओर जहां पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इसी महीने अध्यक्षों के नामों का ऐलान करने की बात कही थी, तो दुसरी तरफ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा है.

कांग्रेस दिल्ली से नहीं इटली से चलने वाली पार्टी है – विजय शर्मा

कांग्रेस के संगठन सृजन पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली से नहीं इटली से चलने वाली पार्टी है. रिमोट से चलने वाले लोग हैं.

पीएम आवास को लेकर दी जानकारी

प्रधानमंत्री आवास को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि विगत सरकार ने 18 लाख आवास रोककर रखा था, हमारी सरकार के आते ही पहले कैबिनेट में इसे स्वीकृत किया है. हम प्रतिदिन 18 हजार आवास बना रहे हैं, पिछली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे. तब ग्रामीण आवास के तीन लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया था. इस बार यह संख्या और बड़ी होगी.

घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार

वहीं घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री ने कहा कि जो घुसपैठिये इनके प्रिय होते है उन्हें वह लाते है. मैंने देखा है, रायपुर में जिनका नाम था. वह कवर्धा में नाम जुड़वा लिए. घुसपैठियों के माध्यम से कांग्रेस वोट बैंक बनाने का प्रयास करती है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds