लॉगिन

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा “कानून अपना काम करेगा”

Chhattisgarh February 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा “कानून अपना काम करेगा”

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा “कानून अपना काम करेगा”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए पंचायती चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने प्रचंड मतों के साथ चुनाव में जीत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है और यह सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर लोगों के भरोसे का प्रमाण है।

एमएलए देवेंद्र यादव फिर गिरफ्तारी पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, कानून अपना काम करेगी। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इससे पहले उनकी जमानत कई बार खारिज हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को षड्यंत्र कर नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और प्रदेश की संपत्ति को किसी भी तरह की हानि पहुंचाना सही नहीं है।

कैदियों के गंगाजल स्नान को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब जेलों में कैदी गंगाजल से स्नान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी गंगा स्नान कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस के लोगों को अब तक गंगा स्नान करते नहीं देखा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds