डोंगरगढ़ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, विद्यासागर महाराज के समाधि स्मारक का किया भूमि पूजन

डोंगरगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में जैन तीर्थ चन्द्र गिरी पहुंचें. जहां उन्होंने आचार्य विद्यासागर महाराज जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विनयांजलि समारोह में शिरकत की. उन्होंने समाधि स्मारक का भूमि पूजन भी किया. इस दौरान उनके साथ सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे.
डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल और विद्यासागर महाराज जी की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता यहां विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं।