होली अचूक उपाय, इनमें से करे कोई भी एक उपाय तो चमक जाएगी आपकी सोई किस्मत

होली की रात सिद्धी की रात बताई गई है। इसलिए होलिका दहन के दिए किए गए उपाय जल्द प्रभाव दिखाते हैं। इसलिए यदि आप धन संबंधी समस्याओं के जूझ रहे हैं तो आप होलिका दहन की रात कुछ आसान उपाय कर सकते हैं जिससे आपको सफलता और तरक्की मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। तो होलिका दहन की रात 24 मार्च रविवार के दिन आप इनमें से कोई भी सरल उपाय कर सकते हैं।

आइए जानते हैं होलिका दहन के सरल उपाय

होलिका दहन की रात चंद्रोदय हो जाने के बाद अपने घर की छत पर जाएं और जहां से चांद नजर आएं वहां जाकर खड़े हो जाएं। इसके बाद एक प्लेट में सूखे छुहारे, कुछ मखाने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और धूप अर्पित करें। इसके बाद दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें। साथ ही चंद्रमा को खीर अर्पित करें।

होलिका दहन के दूसरे दिन बची राख को किसी लाल रंग के रुमाल में बांध लें और फिर उसे अपनी तिजोरी ये पर्स में रख लें। ऐसे करने से आपको खूब लाभ मिलेगा। साथ ही आपके खर्चों में भी कमी आएगी।

होली के दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे पर थोड़ा सा गुलाल छिड़के और घर के द्वार पर द्विमुखी दीपक जलाएं। इसके बाद जब दीपक बुझ जाए तो उसे शाम के समय होलिका दहन की अग्नि में आहुति दे दें।

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए आप चाहें तो होलिका दहन के दिन रात के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर दो मुखी दीपक जलाएं। ऐसे करने से भी आर्थिक हानि कम होती है।

अपने घर की कोई एक कील लेकर जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाना हो वहां जाकर उसे दबा दें। अगले दिन उस कील को उठाकर लाएं और अपने घर के मुख्य द्वार के सामने दबा दें। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक शक्तियां वास नहीं कर पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds