Holi Milan Smaroh : महिलाओं ने धूमधाम से मनाया पर्व, विधायक भावना बोहरा ने भी जमकर खेली होली

कवर्धा। Holi Milan Smaroh :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। पंडरिया में आयोजित समारोह में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा भी इस रंगारंग आयोजन में शामिल हुईं थी। इस अवसर पर विधायक ने भी महिलाओं के साथ जमकर होली खेली।

Holi Milan Smaroh :  समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और फाग गीतों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया। विधायक भावना बोहरा भी इस खुशी के माहौल में खुद को रोक नहीं पाईं और महिलाओं के साथ कदमताल करती नजर आईं। विधायक भावना बोहरा ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

विधायक ने होली की दी बधाई 

Holi Milan Smaroh : विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का काम करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button