इस दिन से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, इन बातों का रखें ध्यान

सनातन धर्म में होली के त्योहार को लेकर बहुत उत्साह रहता है। इस त्योहार से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 दिन रविवार को होगा। ऐसे में 17 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का अशुभ परिणाम प्राप्त होता है। आइए, जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए।

होलाष्टक में न करें काम

शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान विवाह, नामकरण, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि कई शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

इसके अलावा होलाष्टक की अवधि में यज्ञ और हवन भी नहीं करना चाहिए और कोई भी निवेश या व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से नुकसान की संभावनाएं रहती हैं।

होलाष्टक के दौरान नया घर, आभूषण, गाड़ी और चल-अचल जैसी संपत्ति नहीं खरीदनी चाहिए। इस अवधि में घर का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं करना चाहिए।

इस दिन से शुरू होंगे होलाष्टक

पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 16 मार्च को रात 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी। यह 17 मार्च को सुबह 9:53 बजे समाप्त होगी। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होंगे। इसके बाद 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds