Site icon khabriram

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपत्ति को लिया अपनी चपेट में, पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल

रायपुर| कोरबा जिले के भैसमा चौक के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति-पत्नी दोनों किसी पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दीपका नेहरू नगर बतारी निवासी प्यारे लाल एसईसीएल कर्मी है, वो गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। वो अपनी पत्नी के साथ 2 दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ससुराल नोन्दरहा गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद दोनों वापस अपने घर बतारी लौट रहे थे, तभी भैसमा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी केनिया बाई ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पति प्यारेलाल बाइक से उछलकर दूर जा फेंकाया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी। साथ ही लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।पुलिस ने लोगों को काफी समझाया, तब जाकर उन्होंने चक्काजाम खत्म किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले चक्काजाम के कारण वहां यातायात ठप पड़ गया था, जिसे बहाल कराया गया था।

Exit mobile version