लॉगिन

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर

Chhattisgarh July 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर

कोरबा :  छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, इसी बीच कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई. ये हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11-12 बजे के बीच बाइक सवारों को तेज रफ़्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को कटघोरा अस्पताल ले जाया गया है. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds