लॉगिन

तेज़ रफ़्तार ने ली दो छात्रों की जान, बेकाबू बाइक होर्डिंग से टकराई मौके पर ही युवको की हुई मौत

Chhattisgarh March 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
तेज़ रफ़्तार ने ली दो छात्रों की जान, बेकाबू बाइक होर्डिंग से टकराई मौके पर ही युवको की हुई मौत

तेज़ रफ़्तार ने ली दो छात्रों की जान, बेकाबू बाइक होर्डिंग से टकराई मौके पर ही युवको की हुई मौत

रायपुर : राजधानी  में एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों की उम्र 22 से 23 साल थी। चश्मदीदों के मुताबिक कचना इलाके में बेकाबू बाइक पहले तो होर्डिंग से टकराई फिर खाली प्लॉट में जा गिरी।घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। फिलहाल शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण वो कंट्रोल नहीं हो पाई। होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के मोटर साइकिल के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवकों के जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए इनके परिजनों और हॉस्टल के दोस्तों से संपर्क किया गया। ये स्टूडेंट्स सीए  की पढ़ाई कर रहे थे।

ओडिशा के संबलपुर से यहां पढ़ने के लिए आए हुए थे। एक का नाम सदबीर सिंह और दूसरे का नाम अहमद रजा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds