तेज़ रफ़्तार इनोवा कार घर में घुसी : 2 महिला सहित बच्चा घायल, ईलाज के दौरान 1 की मौत

अंविकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे एक घर में जा घुसा।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी मैं बीती शाम की है। जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में ‘एक महिला का पैर बुरी तरह कट चूका था। जिससे चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। इनोवा चालक शराब के नशे में धुत था। जिसके कारण अनियंत्रित होने से वाहन सीधे एक घर में जा घुसा।
इलाज के दौरान एक महिला की मौत
हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने चक्काजाम की चेतावनी दी है।
इनोवा चालक गिरफ्तार
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वाहन चालक को मीके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। यह हादसा लापरवाही और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने की ज़रूरत को सामने लाता है।