लॉगिन

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी : प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी, मानसून का असर बाजारों में भी दिखा

Chhattisgarh July 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी : प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी, मानसून का असर बाजारों में भी दिखा

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी : प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी, मानसून का असर बाजारों में भी दिखा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत ‘कई जिला के तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में देर रात से हो रही लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग में पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट और उत्तरी- मध्य छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून का असर बाजारों में भी दिखने लगा है।

दरअसल, लगातार हो रही बारिश से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते चिल्लर और थोक बाजारों में सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है। 15-20 रुपए किलो में बिकने वाली सब्जियों के दाम 40 रुपए किलो तक हो गए हैं। चिल्लर बाजारों का हाल और बेहाल होने के चलते आम जनता की जेब पर असर दिखाई दे रहा है।

मरीजों की संख्या बढ़ी

मौसम बदलते ही कॉमन वायरस एक्टिव हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। अधिकतम मरीज सर्दी, बुखार, जुखाम के हैं। मौसम में हुए परिवर्तन के चलते मरीज भी बढ़ रहे हैं। वहीं डेंगू, मलेरिया के भी मरीज भी सामने आए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds