छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिखाए तेवर, 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम मार्च के शुरुआत से ही दिख रहा है. राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर हो चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने वाली है. यानि गर्मी के तेवर मार्च से ही तीखे होने लगे हैं.

छत्तीसगढ़ में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के सभी जिलों में दोपहर के वक्त तापमान में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है. होली के मौके पर आम तौर पर हल्की ठंडी का असर होता है. लेकिन, फिलहाल छत्तीसगढ़ में ठंड पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और गर्मी का असर जारी है.

राज्य में किसी तरह के सिस्टम एक्टिव नहीं होने से बारिश के आसार भी नजर नहीं आते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर और तीखे होने वाले हैं.

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. हालांकि इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है. इससे दिन के समय गर्मी का असर थोड़ा और बढ़ सकता है.

जानें रायपुर का हाल?

रायपुर शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

अगले दो दिन भी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds