heml

CG : रायपुर में बढ़ी गर्मी, दिन और रात का तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री ज्‍यादा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर :  राजधानी रायपुर के साथ पूरे छत्‍तीसगढ़ में गर्मी अपना लगातार असर दिखा रही है। हालांकि दो दिन तक तापमान की बढ़ोतरी का दौर धीमा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद चढ़ता पारा रफ्तार पकड़ेगा। अभी रायपुर में दिन और रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार होने की संभावना है।

बतादें कि मार्च में अब तक रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था, जो इस बार पीछे छूटने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद भी गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। विक्षोभ का व्यवधान समाप्त होने के बाद गर्मी और तेजी से बढ़ने की संभावना बन रही है।

तिल्दा में सबसे ज्‍यादा गर्मी, पारा 37.4 डिग्री दर्ज

बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और तापमान बढ़ने से अब उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर की तेज धूप अब चुभने लगी है। तिल्दा का पारा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्‍यादा रहा।रायपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

15 मार्च तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। 15 मार्च तक ही प्रदेश में कुछ क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button