Site icon khabriram

CG : रायपुर में तेज धूप से बढ़ी गर्मी, 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, जानें आईएमडी का लेटेस्‍ट अपडेट

garmi paara

रायपुर :  राजधानी रायपुर का तापमान दो डिग्री चढ़ गया है। गुरुवार को शहर का तापमान 39.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। झुलसाने वाली गर्मी से लोग हलाकान रहे। आने वाले 24 घंटे में इससे राहत के आसार नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने 30-31 मार्च को रायपुर का मौसम कुछ नरम पड़ सकता है।

30-31 मार्च को मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में अंधड़, वज्रपात की संभावना है। इस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन 31 मार्च के बाद मौसम साफ होते ही गर्मी दोबारा बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के मध्य भाग में एक दो स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रदेश के मध्य भाग में पारा तेजी से चढ़ रहा है। गुरुवार को राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 40 डिग्री था। राजधानी रायपुर में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 फीसदी बादल थे। लेकिन यहां सुबह से शाम तक तेज धूप थी। उमस भी अधिक थी। नमी 51-28 प्रतिशत तक थी। अधिकतम तापमान माना में 39.4. बिलासपुर में 38.4. पेण्ड्रारोड में 38.1. अंबिकापुर में 36.6. जगदलपुर में 38.6. दुर्ग में 38 डिग्री सेल्सियस था। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था।

Exit mobile version