लॉगिन

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कार हुई दुर्घटना की शिकार, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई

Chhattisgarh February 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कार हुई दुर्घटना की शिकार, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कार हुई दुर्घटना की शिकार, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई

रायपुर :  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के काफिले के बीच अचानक बाइक सवार घुस गया। उसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी के दोनों पहिए का टायर फट गया और गाड़ी डिवाइडर में चढ़ गई। हालांकि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और उनका काफिला अकलतरा के लिए निकल गया।

जानकारी के अनुसार, मंत्री सिंहदेव शुक्रवार की दोपहर रायपुर से जांजगीर जिले के अकलतरा जाने के लिए निकले थे। अभी उनका काफिला नांदघाट के पास पहुंचा था। उसी समय अचानक बाइक सवार सड़क पार करने लगा और प्रोटोकॉल और उनकी गाड़ी के बीच आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी डिवाइडर में चढ़ गई। इस घटना में मंत्री सिंहदेव बाल-बाल बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगी है।

बताया गया कि बाइक सवार के काफिले के बीच आने के बाद उनके ड्राइवर में उसे बचाते हुए जोरदार ब्रेक लगा दिया। इसके बाद भी गाड़ी की रफ्तार कम नहीं हुई, तब उसने गाड़ी डिवाइडर में चढ़ा दिया। इस हादसे के बाद उनकी गाड़ी के दोनों चक्के के टायर फट गए। हादसा जबरदस्त था और बड़ी दुर्घटना टल गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds