लॉगिन

‘वह एक महान बुद्धिजीवी थे’, वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन के निधन पर बोले सीजेआई चंद्रचूड़

National February 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
‘वह एक महान बुद्धिजीवी थे’, वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन के निधन पर बोले सीजेआई चंद्रचूड़

‘वह एक महान बुद्धिजीवी थे’, वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन के निधन पर बोले सीजेआई चंद्रचूड़

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का 95 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कानून के विशेषज्ञ और अनुभवी वकील फली एस नरीमन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह “महान बुद्धिजीवी” थे।

चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत में कार्यवाही शुरू करते हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से कहा, “मिस्टर अटॉर्नी जनरल, हम फली नरीमन के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह एक महान बुद्धिजीवी थे। नरीमन हृदय संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित थे।

‘पीएम मोदी ने भी किया शोक व्यक्त’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘फली नरीमन सबसे उत्कृष्ट कानूनी दिमाग और बुद्धिजीवियों में से थे। उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों के लिए न्याय को सुलभ बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से मुझे दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds