लॉगिन

महिलाओं का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर करता था ब्लेकमेल, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
महिलाओं का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर करता था ब्लेकमेल, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर करता था ब्लेकमेल, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागाँव : पीड़ित महिला ने आरोपी अमान वीरानी पर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोंडागांव थाने मे अपराध दर्ज करवाया था. जिस पर कोण्डागाँव पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट दर्ज किया धारा 64(1), 64(2)(3), 308(2), 324(4), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत FIR की गईं थी.

वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और महिलाओं के अश्लील फोटो वीडियों बनाकर ब्लैमेलिंग व दुष्कर्म के आरोपी अमान वीरानी को कोण्डागांव पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार भी कर लिया है. आरोपी पर आरोप है की वो महिलाओं की पहले फोटो और वीडियो बनाता था, इसके बाद उस वीडियो को उन्हीं महिलाओं को दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म करता था और उनसे पैसे वसूलता था.

पुलिस ने अपनी जाँच में पाया की आरोपी और भी महिलाओं का वीडिया बनाकर उन्हें वीडियो दिखाकर उनसे दुष्कर्म करता था. यही नहीं उन महिलाओं से पैसे की डिमांड भी करता था, फिलहाल पुलिस ने केशकाल से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय के आदेश पर रिमांड पर जेल भेजा गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds