दामाद है वो पाकिस्तान का…..उसे नारियल दो…वर्ना इस बार दहेज़ में ….ग़दर 2 का दमदार टीजर रिलीज

मुंबई : सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 इस वक्त काफी चर्चा में है। गदर ने जिस तरीके से 22 साल पहले गदर मचाया था, अब उसका दूसरा पार्ट भी धमाल करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। गदर में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है। इसी बीच गदर 2 का टीजर रिलीज किया गया है।
टीजर में क्या है
टीजर की बात करें तो इसकी शुरूआत में एक महिला की आवाज आती है कि दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वर्ना इस बार दहेज में पाकिस्तान ले जाएगा। इसके बाद एंग्री यंगमैन के तौर पर एंट्री होती है सनी देओल की। टीजर में सनी देओल इस बार एक बड़ा का कार्ट व्हील लेकर गुस्से में घुमाते हुए अपने दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद स्क्रीन पर लिखकर आता है तारा सिंह इज बैक। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दोबारा रिलीज हुई गदर
बता दें कि गदर 2 की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में गदर: एक प्रेम कथा को रिलीज किया गया है, जो कि बॉलीवुड की पीरियड एक्शन फिल्म है। इसमें सिख परिवार के तारा सिंह और मुसलमान सकीना की अद्भुत प्रेम कहानी दिखाई गई थी। उसी कहानी को 22 साल बाद एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज किया गया है।