लॉगिन

क्या आपके घर में इन जीवों ने बनाया है अपना घर, जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

ख़ास ख़बर March 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
क्या आपके घर में इन जीवों ने बनाया है अपना घर, जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

क्या आपके घर में इन जीवों ने बनाया है अपना घर, जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

कुछ पक्षी या जीव ऐसे होते हैं, जो जंगल में किसी वृक्ष पर अपना घोंसला बनाने की जगह इमारतों या लोगों के घरों में डेरा डालना पसंद करते हैं। चिड़िया, कबूतर, मधुमक्खी और चींटी इन्हीं में से एक हैं। लेकिन आप जानते हैं इन पक्षियों या जीवों का आपके घर में घोंसला बनाना शुभ होता है। आइये जानते हैं उन पक्षियों और जीवों के बारे में जिनका घर में डेरा डालने से आपके जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है।

गोरैया चिड़िया

यदि आपके घर में गोरैया चिड़िया ने अपना घोंसला बनाया है, तो यह आपके परिवार के लिए एक शुभ संकेत माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। इस बात को ध्यान रखें कि भूलवश भी उनका घोंसला नहीं तोड़ना चाहिए।

कबूतर

कबूतर पुराने महलों, खंडहर किलों और ऊंची इमारतों में रहना पसंद करते हैं। लेकिन यह आपके घर में घोंसला बना लेते हैं, तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इसका असर पूरी तरह अशुभ भी नहीं होता है।

मधुमक्खी

आपके घर में मधुमक्खी द्वारा छत्ता बना लेना अशुभ माना जाता है। यह किसी प्रकार की दुर्घटना होने का संकेत होता है।

ततैया

ततैया का छत्ता भी घर में रहना अशुभ माना जाता है। धुआं करके बाद में इसे बहुत ही सावधानी से हटाया जा सकता है।

चमगादड़

चमगादड़ का घर में आना ही बेहद अशुभ माना जाता है। यदि यह घर में ही डेरा जमा ले तो यह खतरे की निशानी है। इसे तुरंत ही घर से बाहर कर दें। चमगादड़ का बार-बार घर में प्रवेश करना किसी अप्रिय घटना होने का संकेत होता है।

मुर्गा

घर में मुर्गे का घर बनाना शुभ माना जाता है। इसे घर में खुशी आती है और भाग्य में वृद्धि होती है। कई प्रकार के संकट दूर होते हैं।

चीटियां

घर में काली चींटियों का घोंसला बनाना शुभ लेकिन लाल का बनाना अशुभ माना जाता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds