CG : मंदिर प्रांगण में मिला युवक का अधजला शव, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी

बालोद : जिले में एक बार फिर एक युवक की जली हुई अवस्था में लाश मिली है। किल्लेवाड़ी मंदिर के प्रांगण में युवक की लाश मिली है। दो युवक-युवती घूमने आए थे। उन्होंने पहले लाश को देखा। उसके बाद पुलिस और आपातकालीन फोन किया। जिसमें सबसे पहले आपातकालीन वाहन मौके पर पहुंचा। युवक की मदद से उन्हें गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। मामला हत्या है या फिर आत्महत्या का। यह जांच के बाद सामने आ पाएगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दिया गया है।

चल रही थी सांस

महामाया थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम ने बताया सूचना मिला था कि एक युवक का लाश मिला हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची तो उसे एंबुलेंस में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था। कथित रूप से जब युवक युवती ने देखा तो मृतक की सांस हल्की चल रही थी। परंतु अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि लाश के पास एक साइकिल और एक पानी की बोतल मिली है। जिसमें पेट्रोल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

राजहरा का युवक

आपको बता दें कि मृतक युवक का नाम विनय कुमार पिता मनोज कुमार गुप्ता वार्ड क्रमांक 4 राजहरा का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक नाम की पुष्टि नहीं की है। क्योंकि उनके परिजनों को पूछताछ और श्रीनाथ के लिए बुलाया गया है। जब सारी कार्रवाई हो जाएगी। तब नाम पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। परंतु इसी युवक के होने के आशंका अभी तक व्यक्त की जा रही है संदिग्ध हालत में मिले। इस युवक को लेकर मामला गर्म हो गया है क्योंकि हाल ही में अभी पुलिस में टुकड़ों में कटे हुए लाश का मामला सुलझाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds