अगर मान की गई होती राजामौली की यह सलाह, तो और बड़ी हिट होती बजरंगी भाई जान

मुंबई : सलमान खान ने कई फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ा है। हाल ही में उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी। फैंस को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी। लेकिन सलमान ने अपनी पिछली की फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है, उसमें से एक बजरंगी भाईजान भी थी।

बजरंगी भाईजान सलमान खान के 35 साल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एसएस राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। फिल्म के क्लाइमैक्स के बारे में एसएस राजामौली ने कुछ सुझाव दिया था।

सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान

सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 320 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के क्लाइमैक्स पर एसएस राजामौली ने सुझाव दिया था। साल 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म उस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इसमें  हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर, सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिका में नजर आए थे।

इस फिल्म के सीक्वल को लेकर सलमान खान ने खुद बताया था कि अगर इसमें एक बदलाव हुआ होता तो फिल्म बड़ी हिट हो सकती थी। बजरंगी भाईजान ने 320.34 करोड़ कारोबार किया था, वहीं यह आंकड़े बढ़ भी सकते थे। चीन में भी इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था।

राजामौली की सलाह मानी गई होती तो फिल्म और हिट होती

इस फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया गया था कि मुन्नी को उसे घर चांद नवाब पहुंचाता है। इसपर सलमान खान ने कहा था कि सिर्फ वही नहीं बल्कि राजामौली भी यही चाहते थे कि पवन मुन्नी को अपने घर पहुंचाए। और ऐसा सिर्फ मैं नहीं बल्कि एसएस राजामौली भी चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने पिता के विजयेंद्र प्रसाद को भी सुझाव दिया था। अगर राजामौली की सलाह मानी गई होती तो फिल्म और हिट होती।

एसएस राजामौली ने अपने पिता से कहा था कि कहानी के अंत में मुन्नी को उसके घर पवन पहुंचाए न कि चांद नवाब। उन्होंने कहा था कि मुन्नी के घर जाने का आखिरी विजुअल पवन का होना चाहिए था। सलमान बताते हैं कि फिल्म में यह दिखाया गया है कि पवन छोटी सी मुन्नी को उसके माता-पिता से मिलवाने पाकिस्तान ले तो जाता है,

लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वह खुद मुन्नी को उसकी मां के हाथों नहीं सौंप पाता। इसके लिए वह चांद नवाब को जिम्मा सौंपता है। इस बीच पवन को गोली लग जाती है। सलमान कहते हैं कि उनकी चाहत थी कि पवन खुद मुन्नी को उसकी मां को सौंपे और फिर उसे पुलिस की गोली लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds