लॉगिन

आदतन बदमाश ने युवक पर किया कातिलाना हमला, ईट से मार-मारकर कर दिया अधमरा

Chhattisgarh March 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आदतन बदमाश ने युवक पर किया कातिलाना हमला, ईट से मार-मारकर कर दिया अधमरा

आदतन बदमाश ने युवक पर किया कातिलाना हमला, ईट से मार-मारकर कर दिया अधमरा

रायपुर: राजधानी में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या की कोशिश की गई है। एक बदमाश ने दूसरे युवक पर ईंट से तब तक वार किए, जब तक वह खून से लथपथ नहीं हो गया। उधर, पीड़ित चीखता-चिल्लाता लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। मगर मदद के लिए कोई नहीं सामने आया। सड़क पर खून ही खून बिखरा था। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

सेलून से बाहर खीचकर आरोपी ने युवक पर किया हमला

सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा निवासी  महेश घृतलहरे कोकाकोला के डीपो में सेल्समेन का काम करता है। 17 मार्च शुक्रवार को ये अपने घर के पास सैलून में बाल कटवाने पहुंचा था। पीछे से इसी इलाके में रहने वाला बदमाश राजू यादव ईंट लेकर आया। उसने महेश को सैलून से बाहर निकाला और पीटने लगा।

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बीच सड़क पर लाकर कई बार ईंट से महेश को मारा। उसके हाथ से ईंट गिर रही थी वो बार-बार ईंट को उठाकर महेश पर जानलेवा हमला कर रहा था। काफी खून बहने लगा ताे ये देखकर राजू भाग गया। ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

खून से लथपथ युवक को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद महेश सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसने किसी तरह से पुलिस की डायल 112 से मदद ली। तब डायल 112 मौके पर पहुंची। तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। फिर परिजनों को पुलिस ने ही जानकार दी थी। इसके बाद परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

महेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसके बाद कोटा इलाके में ही आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका महेश के साथ झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए उसने महेश पर हमला किया था। पुलिस ने राजू के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds