Site icon khabriram

गुरु मार्गी: साल 2023 साथ ले जाएगा 5 राशियों का दुख, 1 जनवरी से खुलेंगे सफलता के मार्ग

guru maargi

31 दिसंबर 2023 की सुबह 07.08 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में मार्गी हुए। गुरु की यह स्थिति उन समस्याओं और बाधाओं से मुक्ति दिलाएगी। जिसका सामना वक्री अवस्था के दौरान करना पड़ था। गुरु ग्रह को राशिचक्र पूरा करने में बारह साल लगते है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। जब भी कोई ग्रह मार्गी होता है तो वह सकारात्मक प्रभाव प्रदान करता है।

मेष राशि

गुरु आपके लग्न भाव में मार्गी होंगे। इससे आपको संदेह से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। मेष राशि के जातक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। वजन बढ़ सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा।

मिथुन राशि

वैवाहिक और पेशेवर जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। जिन जातकों को प्रमोशन का इंतजार है। अब इसकी उम्मीद कर सकते हैं। अगर भाई-बहनों के साथ रिश्तों में कुछ मनमुटाव चल रहा है, तो उससे मुक्ति मिलेगी। आपका संचार कौशल प्रभावशाली होगा।

कर्क राशि

गुरु आपके जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करेगा। जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगा। बचत और बैंक-बैलेंस में वृद्धि देखने को मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को गुरु ग्रह राहत प्रदान करेगा। स्वास्थ्य और व्यक्तिगत समस्या का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में कोई मतभेद है तो दूर हो जाएंगे। जिन माता-पिता को बच्चे की वजह से परेशानी झेलना पड़ रही थी। अब उससे राहत मिलेगी। संतान की बुरी संगत दूर होगी और पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का प्यार मिलेगा। अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को बृहस्पति आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाने का काम करेंगे। पैसों से जुड़े मामले नियंत्रित रहेंगे। संपत्ति से संबंधित परिवार में मतभेद चल रहे हैं, तो अब दूर होंगे। आपने जो धन निवेश किया था, उसका अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही अपने बड़े भाई और मामा का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version