लॉगिन

गुलशन देवैया ने उठाया तमन्ना विजय के रिलेशनशिप पर सवाल? कहा ‘ मुझे क्यों नहीं चुना “

BOLLYWOOD July 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
गुलशन देवैया ने उठाया तमन्ना विजय के रिलेशनशिप पर सवाल? कहा ‘ मुझे क्यों नहीं चुना “

गुलशन देवैया ने उठाया तमन्ना विजय के रिलेशनशिप पर सवाल? कहा ‘ मुझे क्यों नहीं चुना “

मुंबई : एक्टर गुलशन देवैया को हाल ही में वेब सीरीज ‘दहाड़’ में देखा गया, जिसमें उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें समीक्षकों और दर्शकों दोनों से काफी प्रशंसा मिली। गुलशन की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले गुलशन देवैया ने अब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते पर खुलासा किया है।

पिछले काफी दिनों से साउथ सिनेमा के लव बर्ड्स तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। तमन्ना के इस रिश्ते के कबूल करने के बाद वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के बाद फैंस भी दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इनका रिश्ता गुलशन देवैया को पसंद नहीं आ रहा है।

फैंस के बाद अब गुलशन ने तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप पर रिएक्ट किया है। पिछले दिनों अमेजन प्राइम वीडियो ने तमन्ना भाटिया की एक पिक्चर पोस्ट कर  कैप्शन में लिखा था कि अगर आपको मौका मिले तो आप क्या पूछते? इसपर अभिनेता गुलशन ने रिट्वीट करते हुए लिखा था, ‘तुम जानते हो कि मैं क्या पूछता? जानते हो न?’ इसके बाद हालिया इंटरव्यू में गुलशन से पूछा गया कि वह क्या पूछते। तो इसपर अभिनेता ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है।

इंटरव्यू में जब गुलशन से यह सवाल पूछा गया तो अभिनेता ने हंसते हुए कहा , ‘यह सवाल तो मैं उनसे पूछता न। मैं आपको क्यों बताऊं। बाकी फैंस को पता है कि मैं तमन्ना से क्या पूछता।’ इसके बाद अभिनेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं यही पूछता कि उन्होंने विजय को क्यों चुना और मुझे क्यों नहीं चुना। हालांकि, बाद में गुलशन ने कहा कि वह यह बात मजाक में कह रहे हैं।

गुलशन ने कहा, ‘मैं तो हंसी मजाक कर रहा हूं। बाकी वे दोनों खुश रहें और मैं कभी उन दोनों से मिला नहीं हूं। मेरी कभी बातचीत भी नहीं हुई।’ वहीं बात करें गुलशन देवैया की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ जंगली पिक्चर्स की ‘उलझ’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds