रायगढ़ में 20-21 फरवरी को निशान यात्रा और भव्य कीर्तन का आयोजन

रायगढ़, 14 फरवरी: नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम सरकार द्वारा 20 और 21 फरवरी को निशान यात्रा और भव्य कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन “कृतार्थ-3” के रूप में तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों ने विशेष रूप से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में जाकर बाबा श्याम को विधिवत आमंत्रण दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

20 फरवरी: निशान यात्रा

गुरुवार, 20 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे निशान यात्रा गांधी गंज स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान ढोल-नगाड़े, डीजे, नृत्य-नाटिका, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा जैसे कई आकर्षण कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

21 फरवरी: भव्य कीर्तन

शुक्रवार, 21 फरवरी को ढिमरापुर रोड स्थित रेड क्वीन में भव्य कीर्तन आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल विशेष रूप से रायगढ़ आ रहे हैं। उनके साथ पारस लाडला और विशि अरोड़ा भी भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री श्याम सरकार और श्री श्याम रसोई के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी नगरवासियों से निशान यात्रा और भव्य कीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button