सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलेंगे यूनिफॉर्म के 2 सेट, 16 जून से नए लुक में नजर आएंगे छात्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नए कलर की यूनिफार्म पहनकर स्कूल जाएंगे. इन दिनों सत्र शुरू होने से पहले यूनिफार्म की सप्लाई करने पर जोर दिया जा रहा है. खास बात यह है कि यूनिफॉर्म के कलर और डिजाइन में बदलाव किया गया है. ब्लू चेक प्रिंट वाली शर्ट और पैंट व ट्युनिक स्लेटी कलर की होगी.

सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलेंगे यूनिफॉर्म के 2 सेट

वहीं इस बार छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रवेश उत्सव के समय ही दो-दो सेट यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की तैयारी है. अब तक विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में एक सेट यूनिफॉर्म दिया जाता था, जबकि दूसरा सेट अक्टूबर-नवंबर में बांटा जाता था. इस वर्ष व्यवस्था में बदलाव करते हुए दोनों सेट एक साथ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है.

नए लुक में नजर आएंगे छात्र

यूनिफॉर्म पहली से आठवीं तक के बच्चों को दिया जाता है. इस सत्र बच्चे पुरानी सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह कत्थे रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट में नजर आएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित द्वारा गणवेश निर्माण और आपूर्ति का कार्य किया जा रहा है.

इन जगहों में हो चुकी है सप्लाई

संघ के अनुसार प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए पहले सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजपुर कोंडागांव, बस्तर, कांकर, बलरामपुर कोरिया, सरगुजा जगपुर, मनेन्दगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, सूरजुपर, गौरेला पेंडा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती रायगढ़, जांजगीर-चांपा में यूनिफार्म के दौनों सैट पहुंचाए जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds