लॉगिन

आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर! स्‍कूल-कॉलेज की छूट्टी, आंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Chhattisgarh April 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर! स्‍कूल-कॉलेज की छूट्टी, आंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर! स्‍कूल-कॉलेज की छूट्टी, आंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

रायपुर : हर वर्ष की तरह ही इस साल भी आज 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी. इसको लेकर केंद्र सरकार ने देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर स्‍थापित डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्‍यापर्ण के साथ ही उन्‍हें श्रद्धांजलि भी दी जाएगी. पूरा देश इस दिन को सामाजिक न्‍याय और समानता के साथ संविधान के मूल्‍यों के प्रतीक के रूप में मनाता है.

कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश

कल पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित है, इस अवकाश का लाभ सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. जारी हुए आदेश के अनुसार बैंक एवं स्‍कूल भी कल बंद रहेंगे. अवकाश के संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने आधि‍कार‍िक आदेश जारी किया है. इसमें 14 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया है. मंत्रालय ने सभी विभागाें और संबंधित इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि जारी किए गए आदेश की जानकारी समय रहते सभी कर्मचारियों को दी जाए.

इन संस्‍थानों में रहने वाला है अवकाश

सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश का लाभ देशभर के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. सभी विभाग, मंत्रालय सार्वजानिक उपक्रम (PSUs) और औद्योगिक प्रतिष्ठान इस आदेश के दायरे में आएंगे. ऐसे में कल यानी 14 अप्रैल को सरकारी कामकाज पूरी तरह से बंद रहने वाले हैं. वहीं आवश्‍यक सेवाएं पूर्व की तरह ही जारी रहेंगी.

साल 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्ट‍ियां

प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए साल 2026 के कैलेंडर में कर्मचारियों को कुल 107 दिनों की छुट्ट‍ियां मिलेगी. सरकार ने पब्लिक और ऑप्‍शनल छुट्ट‍ियाें की लिस्‍ट को गजट में पब्लिश कर दिया है. सरकारी ऑर्डर के अनुसार, इस साल 18 पब्लिक अवकाश, 28 जनरल अवकाश (शनिवार और रविवार के अवकाश छाेड़कर) और 51 ऑप्‍शनल अवकाश शामिल हैं.

अप्रैल 2026 में सरकारी छुट्ट‍ियां

प्रमुख सरकारी अवकाश

3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे

14 अप्रैल (मंगलवार) – आंबेडकर जयंती

1 अप्रैल आम छुट्टी नहीं केवल बैंक ऑफिस की छुट्टी

वीकेंड अवकाश

शनिवार – 4, 11, 18, 25

रविवार – 5, 12, 19, 26

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds