बच्चों को सरकार ने दी बड़ी राहत : 25 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टी घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।

वहीं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम विष्णुदेव साय को चिट्ठी लिखी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि पत्र में लिखा- रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर व्याप्त है, जिसके चलते अप्रैल माह में ही तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। प्रतिदिन सुबह 9-10 ही तेज धूप व गर्मी का कहर चालू हो जाता है। सड़के जहां तपती गर्मी में उबल रही है वही गर्म तेज हवाओं से बड़े बुजुर्गों का जीना दुश्वार हो गया है।

undefined

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds