लॉगिन

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल, Roller Coaster खराब होने से हवा में 3 घंटे उल्टा लटके रहे बच्चे

Viral July 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल, Roller Coaster खराब होने से हवा में 3 घंटे उल्टा लटके रहे बच्चे

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल, Roller Coaster खराब होने से हवा में 3 घंटे उल्टा लटके रहे बच्चे

बड़े हों या बच्चा, एडवेंचर पार्क में लगे झूले देखकर सबका मन करता है कि एक राइड तो ले ही लें। ये ख्याल आते ही लोग झट से टिकट खरीद लेते हैं। इस मामले में वो भी पीछे नहीं रहते जिन्हें ऊंचाई से डर लगता है। लेकिन भाई… एक बार अगर झूले पर चढ़ गए तो उसके रुकने तक उतरने का कोई चांस नहीं होता। फिर चाहे कोई कितना भी चीखे या चिल्लाए पर राइड नहीं रुकती। यूं तो फन राइड्स में बहुत मजा आता है। लोग रोलर-कोस्टर सहित तमाम तरह के राइड एक्सपीरियंस करते हैं। पर गलती से भी अगर कोई झूला टूट, रुक जाए तब क्या होता है? इसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगा सकते हैं।

3 घंटे फंसे रहे बच्चे…

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को (@rusashanews) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में घटना के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया है- रोलर कोस्टर में खराबी आने से 8 लोग तीन घंटे तक हवा में लटकते नजर आए। ये घटना अमेरिका में एक फेस्टिवल के दौरान हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आठ में से सात बच्चे थे। 43 सेकंड के इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बच्चों को नीचे उतारने के लिए एक शख्स झूले पर चढ़ रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उल्टा लटके 8 लोग कितने खौफ में रहे होंगे।

यहां देखिए वायरल वीडियो-

 

अमेरिका के विस्कॉन्सिन के क्रैंडन में फॉरेस्ट काउंटी फेस्टिवल में फायरबॉल कोस्टर, रविवार को अचानक चलते -चलते रुक गया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय रोलर कोस्टर पर 8 लोग सवार थे, जिनमें सात बच्चे भी शामिल थे। वे लगभग तीन घंटे तक हवा में फंसे रहे क्योंकि इमरजेंसी रेस्पोंडर्स को उन्हें नीचे उतारने में काफी समय लग गया। दोपहर करीब 2 बजे इस “टिप्ड-ओवर कार्निवल की रिपोर्ट के बाद एंटीगो अग्निशमन विभाग को घटनास्थल पर बुलाया गया। तब जाकर सब नीचे उतर सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds