खुशखबरी! इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को 27वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में इस योजना की 27वीं किस्त कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.

27वीं किस्त कब आएगी?

सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महतारी वंदन योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं. पिछली 26वीं किस्त 8 अप्रैल 2026 को 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिसमें ₹641.62 करोड़ की राशि भेजी गई.

इसी ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि 27वीं किस्त मई 2026 माह के पहले सप्ताह में (लगभग 1 मई से 10 मई के बीच) विभिन्न चरणों में जारी की जाएगी. हालाँकि, यह केवल अनुमान है.

कैसे चेक करें पैसे?

जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.

इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा.

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.

अब तक महतारी वंदन योजना की 26 किस्त जारी

बते दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत, 68.48 लाख महिलाओं के खातों में ₹641.62 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है. प्रत्येक महिला को ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds