लॉगिन

खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में 6 फरवरी तक होगी धान खरीदी, जानें किन किसानों को मिलेगा बढ़ी हुई तारीख का लाभ

Chhattisgarh February 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में 6 फरवरी तक होगी धान खरीदी, जानें किन किसानों को मिलेगा बढ़ी हुई तारीख का लाभ

खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में 6 फरवरी तक होगी धान खरीदी, जानें किन किसानों को मिलेगा बढ़ी हुई तारीख का लाभ

रायपुर : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी की समय सीमा को दो दिन और बढ़ा दिया है. अब राज्य में 05 और 06 फरवरी को भी धान खरीदी की जाएगी. इसे लेकर शासन ने सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

दरअसल, प्रदेश के उन किसानों को दो दिन का अतिरिक्त समय मिला है, जो 31 जनवरी 2026 तक धान नहीं बेच पाए हैं. ये किसान एमएसपी पर 5 फरवरी और 6 फरवरी को धान बेच सकेंगे. ऐसे में जानते हैं कि कौन किसान 5 और 6 फरवरी को धान बेच सकेंगे?

6 फरवरी होगी धान खरीदी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत दी है. इसके तहत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिए गए हैं. अधिकारियों को इन किसानों से 5 और 6 फरवरी 2026 को धान खरीदी की अनुमति दी गई है.

कौन से किसान बेच सकेंगे धान?

सीएम विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे. जो हैं-

ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया गया, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया है.

ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया गया और सत्यापन के बाद उनके पास धान पाया गया है.

ऐसे किसान, जिन्हें 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 और 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वो निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds