5 फरवरी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, ग्रहों के सेनापति करेंगे सब मंगल

मंगल ग्रह का मकर राशि में 5 फरवरी को गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों में मंगल को सबसे प्रभावशाली माना जाता है। मंगल जब अपनी चाल बदलता है तो इसका मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशिवालों की इच्छाएं पूरी कर सकता है। आइए जानते हैं भूमि पुत्र के गोचर से किन राशियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशि

मंगल का गोचर विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति लेकर आएगा। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई योजना सफल हो सकती है। किसी व्यापारिक सौदे से फायदा हो सकता है। लंबित मामले सुलझ सकते हैं। रियल एस्टेट का कारोबार करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है।

तुला राशि

मंगल तुला राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यक्तिगत समस्या किसी अनुभवी की मदद से सुलझ जाएगी। कार्यस्थल पर आपका दबदबा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक

मंगल के गोचर से वृश्चिक राशिवालों की किस्मत बदल सकती है। रुके हुए काम सरलता से निपट जाएंगे। बिजनेस से भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। योग्यता से काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds