शुरू हुए इन राशि वालों के अच्छे दिन, अगले 30 दिनों तक मेहरबान रहेंगे मंगल देव

ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इस राशि का स्वामी मंगल है और आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी हैं। मंगल कुल 30 दिनों तक वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान 2 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इन दो राशि वालों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही नया पड़ाव आने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, मंगल ने 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। मंगल इस राशि में कुल 41 दिनों तक रहेंगे। हालांकि, मंगल देव की कृपा 2 राशि वाले लोगों पर वर्तमान समय से केवल 30 दिनों तक ही बरसेगी। इसके बाद, मंगल 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि छोड़कर धनु राशि में गोचर कर जाएंगे।

मकर राशि

अगले 30 दिनों में मंगल ग्रह, मकर राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ देने वाले हैं। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय अवधि में आपके कार्यों के प्रशंसा की जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।

कुंभ राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को भी जमकर लाभ होने वाला है। इस राशि के लोग अपने करियर और बिजनेस में ऊंचे पदों पर पहुंचेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना बन रही है। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। धन का निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय अच्छा है। साहस में वृद्धि होगी।

Back to top button

This will close in 20 seconds