लॉगिन

Golden Eye : पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

Sports September 5, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
Golden Eye : पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

Golden Eye : पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

Paris Paralympic 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स को उम्दा प्रदर्शन जारी है. बुधवार को टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास रच दिया है. हरविंदर पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए है.

पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर हरविंदर सिंह ने भारत को तीरंदाजी का पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया. इस उपलब्धि के साथ हरविंदर पैरालंपिक और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय तीरंदाज बन गए हैं. वो लगातार दो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र तीरंदाज भी हैं.

हरविंदर के स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंचा भारत
तींरदाज हरविंदर सिंह के स्वर्ण पदक के साथ पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अब तक चार स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदकों समेत कुल 22 पदक जीत लिए हैं. हरविंदर के स्वर्ण के साथ भारत पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है. इससे पहले बुधवार को ही सचिन खिलारी ने देश के लिए रजत पदक जीता था.

फाइनल में प्रतिस्पर्धी पोलैंड के खिलाड़ी पर शुरूआत से हावी रहे हरविंदर
हरविंदर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. पहले सेट में 10 और दो 9 के साथ हरविंदर सिंह ने पहला सेट जीत लिया. सिसजेक ने 9, 7 और 8 का स्कोर किया. 2-0 से आगे चल रहे हरविंदर ने दूसरे सेट की शुरुआत लगातार 2-9 के साथ की और फिर 10 का स्कोर किया जबकि सिसजेक ने तीनों प्रयासों में 9 का स्कोर किया.

सेमीफाइनल में ईरान के अरब अमेरी मोहम्मद रजा को हराकर फाइनल में पहुंचे थे हरविंदर
हरियाणा के कैथल के एक किसान परिवार से आने वाले हरविंदर ने 2- 10 और उसके बाद 1-9 (29) के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया, जबकि सिसजेक ने सात से शुरुआत की और फिर 2-9 का स्कोर किया. इससे पहले, हरविंदर ने बुधवार को ही सेमीफाइनल में ईरान के अरब अमेरी मोहम्मद रजा को हराया था.

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds