Site icon khabriram

दिवाली से पहले सोना 80 हजार के पार, चांदी 8 दिन में 7100 रु. उछली

Gold Silver Price Today: भारत में त्योहारी सीजन शुरू होते ही घरेलु बाजारों में सोना-चांदी की मांग में बंपर इजाफा हुआ है। जिसके चलते बुधवार (23 अक्टूबर) को गोल्ड पहली बार 80 हजार रुपए के पास निकल गया। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 80,070 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,400 रु. है।

इस साल अब तक सोना 15,310 रुपए महंगा हुआ है। 16 अक्टूबर 2024 के बाद से गोल्ड प्राइस 2670 रुपए तक बढ़ चुके हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 2000 रुपए उछलीं
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में पिछले 8 दिनों में 7100 रुपए की तेजी आई है। बुधवार को चांदी की कीमतें 2000 रुपए बढ़त के साथ 1,04,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। बता दें कि 16 अक्टूबर को चांदी 97 हजार रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर थी, जिसने अब नया ऑलटाइम हाई बनाया है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,12,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

Exit mobile version