Gold Price Today: सोना दो दिन में 1420 रु. महंगा हुआ, चांदी भी 91 हजार के पार

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सोना-चांदी के भाव में दो दिन से बंपर उछाल है। मंगलवार (19 नवंबर) को भारत में सोना 700 से 760 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,070 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,650 रु. है। बता दें कि पिछले दो दिन में सोना 1420 रु. चढ़ा है। गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव में 2000 रु. की तेजी
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव में (Silver Rate) मंगलवार को 2000 की तेजी आई। अभी एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 91,500 रुपए हैं। इससे पहले गुरुवार को सिल्वर प्राइस 1500 रुपए नीचे आया था। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds