Site icon khabriram

दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतें ऑलटाइम हाई पर

Gold Silver Price Today: देशभर में त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार (22 अक्टूबर) को गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,640 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,000 रु. है। इस साल अब तक सोना 14,880 रुपए महंगा हुआ है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी रिकॉर्ड हाई पर, 1000 रुपए महंगी हुई    
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) हफ्तेभर में 5100 रुपए उछला है। मंगलवार को चांदी के दाम 1000 रुपए बढ़कर 1,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। यह सिल्वर रेट्स का एक नया रिकॉर्ड है। 16 अक्टूबर को भी चांदी 97 हजार रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,10,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

Exit mobile version