लॉगिन

बकरी ने अजीबो-गरीब चेहरे वाले बच्चे को दिया जन्म, ग्रामीण मान रहे देवता का संकेत

Madhya Pradesh November 24, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
बकरी ने अजीबो-गरीब चेहरे वाले बच्चे को दिया जन्म, ग्रामीण मान रहे देवता का संकेत

बकरी ने अजीबो-गरीब चेहरे वाले बच्चे को दिया जन्म, ग्रामीण मान रहे देवता का संकेत

Khargone : मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बकरी ने अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया है। उसकी आंख बाहर की तरफ है और नाक भी नहीं है। चेहरे की बनावट बिलकुल अलग है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई। जिसके बाद बकरी के बच्चे को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। ग्रामीण इसे देवता का संकेत मान रहे हैं।

बकरी के बच्चे की बाहर की तरफ आंख, नाक भी नहीं

दरअसल यह पूरा मामला झिरन्या गांव का है। संजय नगर निवासी कालू केले वाले के यहां लगभग 12 बजे बकरी ने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया। उसकी आंखों का आकार सामान्य से कहीं ज्यादा बड़ा था और बाहर की तरफ निकला हुआ था। उसकी नाक भी नहीं है और चेहरे की बनावट भी हटकर है। जिसके बाद लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।

देवताओं का संकेत मान रहे ग्रामीण

गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे प्राकृतिक विकृति का परिणाम मान रहे हैं, तो कुछ इसे देवताओं का संकेत मान रहे हैं। फिलहाल, बकरी के इस बच्चे की हालत की जांच करने के लिए ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा अधिकारियों से मदद की मांग की है।

इस अजीबो-गरीब घटना ने न केवल झिरन्या बल्कि आसपास के गांवों के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। यह देखना होगा कि भविष्य में इस बच्चे की हालत कैसी रहती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds