गरियाबंद: पांचों जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष, इस जनपद में टॉस से हुआ फैसला…

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पांचों जनपद पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। सबसे रोचक चुनाव छुरा जनपद में हुआ, जहां अध्यक्ष पद का फैसला टॉस से किया गया।

छुरा में टॉस से तय हुआ अध्यक्ष पद

गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर जनपद पंचायतों में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। छुरा में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को बराबर 11-11 वोट मिलने के कारण टॉस करना पड़ा, जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर विजयी रहीं। अन्य जनपदों में फिंगेश्वर से इंद्राणी नेहरू साहू, मैनपुर से मोहना नेताम, गरियाबंद से सोहन ध्रुव और देवभोग से पदमाल्य निधि ने अध्यक्ष पद हासिल किया।

उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच बंटा रहा।

  • भाजपा: छुरा में कुलेश्वर सोनवानी और फिंगेश्वर में सतीश यादव ने जीत दर्ज की।
  • कांग्रेस: मैनपुर में नंद कुमारी राजपूत और देवभोग में सुधीर अग्रवाल विजयी रहे।
  • गरियाबंद जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद का परिणाम फिलहाल अटका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds