लॉगिन

CG : ट्राली बैग में छिपा रखा था गांजा, यात्री बनकर बस में कर रहे थे सफर, दो तस्‍कर गिरफ्तार

Chhattisgarh April 2, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : ट्राली बैग में छिपा रखा था गांजा, यात्री बनकर बस में कर रहे थे सफर, दो तस्‍कर गिरफ्तार

CG : ट्राली बैग में छिपा रखा था गांजा, यात्री बनकर बस में कर रहे थे सफर, दो तस्‍कर गिरफ्तार

गरियाबंद :  छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्‍करों को गिरफ्तार उनके पास से 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसे ट्राली बैग में छिपाकर रखा गया था। गांजा तस्‍कर बस में यात्री बनकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्‍करों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह मामला गरियाबंद के डोंगरी गांव का है। पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्‍पेशल टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान देवभोग से रायपुर आ रही एक बस में दो तस्‍कर यात्री बनकर बैठे हुए थे।

ऐसे पकड़ाए दोनों गांजा तस्‍कर

पुलिस ने जब डोंगरी गांव के पास चेकिंग प्‍वाइंट पर बस को रोककर चेकिंग शुरू की। बस में यात्री बनकर बैठे दोनों तस्‍कर पुलिस को देखकर घबरा गए। इस पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। पुलिस ने जब इन दोनों तस्‍करों से उनके में बारे पूछताछ की, तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। दोनों तस्‍करों की घबराहट देख पुलिस ने ट्राली बैग की चेकिंग की तो उसमें गांजा निकला।

तस्‍कर गांजे को ट्राली बैग में भरकर ले जा रहे थे। पुलिस को शक न हो इसलिए यात्री बनकर तस्कर सफर कर रहे थे। पकड़े गए दोनों तस्‍कर में से एक का नाम अजमत खान और दूसरे का नाम हफीजुल्लाह खान है। दोनों तस्‍कर मध्‍यप्रदेश के शाजापुर के निवासी हैं।

गरियाबंद पुलिस ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस से तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजे को बरामद किया गया है। जब्‍त किए गए गांजे का वजन लगभग 26 किलो 800 ग्राम है। दोनों तस्‍कर यात्री बनकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस से देवभोग से रायपुर आ रहे थे। गरियाबंद पुलिस ने बस की जांच कर दो तस्‍करों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds