पुष्पा फिल्म की तर्ज पर गांजा तस्करी, 32 लाख से अधिक के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद. महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुष्पा फिल्म के तर्ज पर ट्रक में एक गुप्त चेंबर बनाकर गांजे की तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 164 किलों गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा है. पुलिस ने तलाशी के दौरान चेंबर में से 158 गांजे के पैकेट को बरामद किया. एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बलौदा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक उड़ीसा से महासमुंद की ओर गांजा लेकर आ रहा है. सूचना के आधार पर सिरपुर नाका उड़ीसा बॉर्डर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया. वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने पूछताछ में  अपना नाम बलबीर कुशवाहा और अखलेश अहिरवार बताया. दोनों एमपी के निवासी है. पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक में कपास बीज ले जाने का दावा किया. जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए. आरोपियों ने गांजा की तस्करी के लिए ट्रक के ड्राइवर सीट के पीछे सिक्रेट चेंबर बना रखा था. चेंबर में से पुलिस को 158 गांजे के पैकेट मिले. जिसका कुल वजन 164 किलो है.

गिरफ्तार आरोपी :-

(01) बलबीर कुशवाहा पिता देवीलाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष साकिन मुरेरा थाना सोनगीर जिला दतिया (म प्र )

(2) अखलेश अहिरवार पिता हरदास उम्र 30 वर्ष साकिन राजापुर थाना उन्नाव जिला दतिया (म प्र )

जप्त सामग्री :-

गांजा: 164 किलो (कीमत: ₹32,80,000)
ट्रक: 14-चक्का ट्रक (कीमत: ₹20,00,000)
मोबाइल: 2 नग (कीमत: ₹12,000)
कुल मिलाकर ₹52,92,000 का सामान जप्त किया गया है.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds