लॉगिन

केले की आड़ में गांजा तस्करी, देख पुलिस के भी उड़ गए होश, करोड़ों के माल के साथ तस्कर गिरफ्तार 

Chhattisgarh April 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
केले की आड़ में गांजा तस्करी, देख पुलिस के भी उड़ गए होश, करोड़ों के माल के साथ तस्कर गिरफ्तार 

केले की आड़ में गांजा तस्करी, देख पुलिस के भी उड़ गए होश, करोड़ों के माल के साथ तस्कर गिरफ्तार 

महासमुंद : को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। आपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल 12 किलो 760 ग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत  4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक तस्कर केला परिवहन की आड़ में 29 बोरियों में गांजा छुपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर पलसापाली बैरियर के पास नाकाबंदी कर आईशर प्रो 2059 वाहन को रोका गया। तलाशी में केले के बीच छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान झारखंड निवासी आरोपी अब्दुल नईम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन, दो मोबाइल फोन और चार फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 4 करोड़ 66 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds