लॉगिन

CG गैंगवार : आकाश साहू गैंग ने जमकर मचाया उत्पात, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh August 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG गैंगवार : आकाश साहू गैंग ने जमकर मचाया उत्पात, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

CG गैंगवार : आकाश साहू गैंग ने जमकर मचाया उत्पात, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के गोगांव में आधी रात को आकाश साहू गैंग ने अपने 10 से 15 बदमाशों के साथ जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने इलाके के पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल कर दिया, जिससे मोहल्ले के सात से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे पूरी वारदात की तस्वीर सामने आई है। स्थानीय निवासियों ने इस हंगामे के खिलाफ आक्रोशित होकर थाने का घेराव किया और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सभी आरोपी फरार हो चुके हैं।इस मामले का संबंध गुढ़ियारी थाना इलाके से है, जहां पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds