Gadar 2 : इस बार ये कलाकार नहीं आएँगे नजर ग़दर 2 में

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘गदर-2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। पठान के बाद अगर फैंस किसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो वह ‘गदर-2’ ही है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में आया था, लेकिन इस बार कुछ किरदारों की झलक आपको दूसरें पार्ट में देखने नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं वह कौन-कौन है।

  • गदर-2 में अशरफ अली यानी अमरीश पुरी को फैंस बहुत मिस करने वाले हैं। बता दें अमरीश पुरी के साथ-साथ ओमपुरी, विवेक शौक, मिथलेश चतुर्वेदी, डॉली बिंद्रा, मुस्ताक खान, टोनी मीरचंदानी इस बार नजर नहीं आने वाले हैं। अमरीश पुरी का साल 2005 में निधन हो गया था, जिसके कारण अब फिल्म में उनकी जगह कोई और लेने वाला है।
  • गदर-2 में इस बार ओमपुरी भी नजर नहीं आने वाले हैं, क्योंकि साल 2017 में उनका भी निधन हो गया। वही साल 2011 में विवेक शौक का भी निधन हो गया। मिथलेश चतुर्वेदी ने भी साल 2022 में दूनिया को अलविदा कह दिया।

निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, नई फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘गदर 2’ फिल्म में मनीष वाधवा जो एक काफी पॉपुलर एक्टर है, ये ‘गदर 2’ में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। अभी तक फिल्म मेकर्स ने ‘गदर 2’ के स्टार कास्ट रिवील नहीं की है। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी  जिसकी कहानी देश के विभाजन पर बेस्ड थी। फिल्म ब्लॉक बस्टर्स साबित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds