लॉगिन

जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, रायगढ़ में भी सामने आए थे केस

Chhattisgarh June 8, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, रायगढ़ में भी सामने आए थे केस

जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, रायगढ़ में भी सामने आए थे केस

जांजगीर चांपा : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं हैरानी की बात यह है कि जेल में बंदी पुलिस प्रहरी की देखरेख में रहते हैं, तो जेल में कैसे इस संक्रमण ने बंदियों को अपनी चपेट में ले लिया? ये बड़ा सवाल बन गया है. बंदियों में एचआईवी पुष्टि होते ही अब उनके इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं.

जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी एचआईवी पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में जांच कराने पर 4 बंदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है, बताया जा रहा है कि संक्रमित बंदियों को जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दवाई दी जा रही है. वही, बिलासपुर सिम्स में भी चेकअप कराया जाता है, लेकिन जेल के अंदर इस तरह के संक्रमण का फैलना आश्चर्य की बात है। एचआईवी संक्रमित कैदियों को समय पर इलाज और जरूरी दवाइयां देना बहुत जरूरी है.

रायगढ़ में भी सामने आए थे केस

इसके पहले रायगढ़ में 3 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. वहीं एचआईवी संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि केवल रायगढ़ नहीं पूरे प्रदेश में एचआईवी पीड़ित का पता कर रहे हैं, जो पॉजिटिव होकर निकलेंगे उसने घबराने की आवश्यकता नहीं है.

मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम – श्याम बिहारी जायसवाल

सरकार ने मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं. नशीली दवाइयां जो यूथ नशे के रूप में कर रहे हैं. प्रशासन और पुलिस इस दिशा में कार्रवाई भी कर रही है। समाज और परिवार के लोगों को भी इस पर जागरूक होना पड़ेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds